पालक में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी कई बीमारियां

जनता जनार्दन डेस्क , Dec 20, 2016, 12:35 pm IST
Keywords: सर्दी खांसी   पालक   पथरी की समस्या   नारियल पानी   तुलसी   जिंक   गाजर   ककड़ी   आयरन   Health   Cold cough   Spinach   Stones   Coconut water   Basil   Zinc   Carrots   Cucumber   Iron  
फ़ॉन्ट साइज :
पालक में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगी कई बीमारियां लंडन: सर्दी के मौसम में मिलने वाला पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। पालक में आयरन, जिंक मैग्नीशियम जैसे कई फायदेमंद विटमिन और मिनरल्स होते हैं। पालक का जूस काफी हेल्दी होता है लेकिन इसमें कुछ और हेल्दी चीजें मिला दी जाएं तो इसका असर कई गुना बढ़ जाता है। आज हम आपको पालक के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बता रहे हैं -

गाजर का रस
पालक के रस के साथ गाजर का रस मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होती है। समान रूप में पालक और गाजर का रस पीने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही फोड़े और फुंसियों से भी निजात मिलती है। पालक के रस के साथ गाजर का रस मिलाकर पीने से आंखें भी स्वस्थ रहती हैं।

तुलसी
पालक के रस के साथ तुलसी के रस को मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भरते हैं।अनार
पालक और अनार के रस को पीने से नाक से खून बहने की समस्या दूर होती है।

नारियल
पालक और नारियल का पानी समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में मौजूद पथरी घुलकर बाहर निकल जाती है।

ककड़ी
पालक का रस, ककड़ी का रस और गाजर का रस समान मात्रा में मिलाकर पीने से बाल घने और मजबूत होते हैं।

टमाटर
आधा कप टमाटर के रस में आधा कप पालक का रस मिलाकर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

शहद और काली मिर्च
पालक के रस के साथ शहद और काली मिर्च का पाउडर मिक्स करके पीने से खांसी और सांस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। एक चम्मच पालक का रस लें उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और चुटकी भर जीरा पाउडर मिला कर पिएं। इससे थायरॉयड की समस्या दूर होती है।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल