![]() |
राष्ट्रपति ने कहा, 'घाना भारत की मित्रता एवं सहयोग पर सदा ही भरोसा कर सकता है'
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jun 14, 2016, 13:03 pm IST
Keywords: President Pranab Mukherjee India-Ghana brotherhood India-Ghana relation Founding Fathers राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारत-घाना ब्रदरहुड भारत-घाना संबंधों संस्थापक पिता
![]() इस दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत एवं घाना के बीच भाईचारा हमारे समान अनुभवों में निहित है, जिसे दोनों देशों की जनता की साझा अपेक्षाओं और हमारे संस्थापकों के विजन से काफी बढ़ावा मिला है। घाना समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारत की ओर से घाना को सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। घाना भारत की मित्रता एवं सहयोग पर सदा ही भरोसा कर सकता है। भारत को उन सभी क्षेत्रों में मदद की पेशकश करने में खुशी महसूस होगी जहां इसकी आवश्यकता घाना को पड़ेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि विगत वर्षों के दौरान भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी विस्तृत एवं मजबूत हुए हैं। निवेश और व्यापार दोनों में ही तीव्र गति से वृद्धि दर्ज की गई है। भारत सरकार और भारत का कॉरपोरेट जगत घाना की अर्थव्यवस्था की समृद्ध संभावनाओं से अवगत हैं। भारतीय कंपनियों को अगर सही अवसर मिलें, तो उन्हें घाना में निवेश करने में खुशी महसूस होगी। हम पारस्परिक लाभ की पूर्ण संभावनाओं के दोहन के लिए आपके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|