आठ हवाई अड्डों पर मिलेगी ई-वीजा सुविधा: अरुण जेटली
जनता जनार्दन डेस्क ,
Dec 04, 2014, 12:29 pm IST
Keywords: देश आठ प्रमुख हवाई अड्डों ई वीजा सुविधा उपलब्ध वित्त मंत्री अरुण जेटली Country Eight major airports E visas Provided Finance Minister Arun Jaitley
श्रीनगर: देश के आठ प्रमुख हवाई अड्डों पर ई वीजा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे हवाई अड्डे जहां सुरक्षा को लेकर चिंता है, वहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
जेटली ने यहां समाज के लोगों के साथ परिचर्चा में कहा, जहां भी सुरक्षा संबंधी चिंता होगी, वहां हम इसे लागू नहीं करेंगे। लेकिन देश के आठ प्रमुख हवाई अड्डों पर इसका कार्यान्वयन किया जाएगा। सवालों के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि ई-वीजा सुविधा 32 देशों के नागरिकों के लिए शुरू की गई है। भविष्य में अन्य देशों के लोगों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, हम ई-वीजा सुविधा शुरू की है जिसमें लोगों को इंटरनेट के जरिए वीजा मिलेगा और पर्यटकों को हवाई अड्डों पर इसकी सूचना मिलेगी। उन्हें किसी भारतीय दूतावास जाने की जरूरत नहीं होगी। हम इसका दायरा बढ़ाएंगे। और देशों को इसके तहत लाया जाएगा। जेटली ने कहा कि सरकार के लिए पर्यटन प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार देश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अलग हमें पूरे देश की ओर देखना है। यहां बड़ा समुद्र तट है, सबसे बड़ा प्रायद्वीप है, पर्वत हैं, रिजार्ट हैं, धार्मिक पर्यटन है और सांस्कृतिक पर्यटन है। देश में सिर्फ 60 से 70 लाख पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि सिंगापुर, हांगकांग व दुबई जैसे शहरों में हमसे 10 गुना अधिक पर्यटक आते हैं। हम देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|