पाक में हिंदुओं को जबरन कबूल करवाया जाता है इस्लाम: इमरान खान
जनता जनार्दन डेस्क ,
Oct 20, 2014, 17:00 pm IST
Keywords: पाकिस्तान इमरान खान हिन्दुओं इस्लाम जबरन धर्म परिवर्तन Pakistan Imran Khan Hindu Islam Forced conversions
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान खान ने कहा कि जो हिंदू सताए जाने के कारण देश को छोड़कर चले गए हैं वे सभी उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद वापस आ जाएंगे।
उन्होंने कहा, मैं आश्वस्त हूं कि अत्याचारों के कारण देश से गये हिंदू समुदाय के लोग पीटीआई के सत्ता में वापस आने पर लौट आएंगे। खान ने कल रात को संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर 14 अगस्त को प्रारंभ किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद इस तरह का संबोधन उनकी दैनिक क्रिया का हिस्सा है। खान ने कहा, मैं हिंदू और कलाशा समुदाय के उन लोगों के प्रति काफी दु:ख महसूस करता हूं जिन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। यह हमारे धर्म की धारणा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने इस्लाम को उनके अच्छे आचरण के आधार पर फैलाया न कि किसी तरह की जबरदस्ती करके। खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों को सुरक्षा, न्याय और समान अधिकार दिए जाएंगे जो कि देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के सिद्धांतों के अनुरूप होंगे। खान ने प्रदर्शन के 67वें दिन कहा, हम कमजोरों को सशक्त करेंगे और उन्हें सुरक्षा देंगे। पार्टी ने कांस्टीट्यूशन एवेन्यू पर ‘अल्पसंख्यक दिवस’ भी मनाया। इसमें ईसाई, हिंदू और सिख समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं के साथ दीवाली भी मनाई। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|