![]() |
सेक्स स्कैंडल से हिली राजस्थान की सियासत
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Nov 22, 2011, 16:09 pm IST
Keywords: Rajasthan Bnvri Devi Haryana Dabwali Om Prakash Godara Sex CD राजस्थान भंवरी देवी हरियाणा डबवाली ओम प्रकाश गोदारा सेक्स सीडी
![]() हरियाणा के डबवाली की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि राजस्थान के एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व सासंद, राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, जयपुर के एक पुलिस अधिकारी समेत 17 लोगों ने उसका यौन शोषण किया। उसका पति ओम प्रकाश गोदारा खाने में नशीली दवाइयां खिलाकर अलग-अलग जगह पर उसके साथ अलग-अलग लोगों से बलात्कार करवाता था। पति ने कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। वे उसकी सेक्स सीडी भी बनाता था। फरवरी से सिंतबर 2011 तक उसके साथ हुई इस ज्यादती में कद्दावर नेताओं से लेकर पुलिस अधिकारी शामिल है। पीड़िता की पिछले 20 अक्टूबर को ही हनुमानगढ़ के ओम प्रकाश गोदार से शादी हुई थी। पहले पीड़िता ने जयपुर के श्याम नगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन श्याम नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद अब इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले पीड़िता ने मौका पाकर अपने चाचा के साथ भागकर मायके पहुंची, तो पति ने उसके परिवार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत की भी थी। भंवरी देवी के अपहरण और पारस देवी की रहस्यमय मौत ने गहलोत सरकार को पहले ही हिलाकर रख दिया। दो मंत्रियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। लेकिन एक पीड़िता के ज्यादती के आरोप अब बीजेपी और कांग्रेस की साख पर बट्टा लगा सकते हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|