आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- नारिकेल - समाकारा, दृश्यन्तेऽपि हि सज्जनाः

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Aug 22, 2017, 8:55 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   22 August 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   22 अगस्त 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सूक्ति  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- नारिकेल - समाकारा, दृश्यन्तेऽपि हि सज्जनाः नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं.

इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे हुए है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

****

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*
     
* 22 अगस्त 2017*
 *मंगलवार*
*नई  दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*भाद्रपद
*पक्ष-*शुक्लपक्ष
*तिथि-*प्रतिपदा-22:17
*पश्चात्-*द्वितीया
*नक्षत्र-*मघा-14:43
*पश्चात्-*पूर्वाफिल्गुनी
*करण-*किन्स्तुघ्ना-11:06
*पश्चात्-*बव
*योग-*परिघ-06:02
*पश्चात्-*शिव
*सूर्योदय-*05:53
*सूर्यास्त-*18:54
*चन्द्रोदय-*06:13
*चन्द्रराशि-*सिंह (दिन-रात)
*सूर्यायण-*दक्षिणायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजीत-*11:57 से 12:49
*राहुकाल-*15:39 से 17:16
*ऋतु-*शरद्
*दिशाशूल-*उत्तर

*विशेष*

*आज मंगलवार को भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 22:17 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , शरद् ऋतु प्रारम्भ ,सूर्य सायन कन्या में , मेघमाला व्रतारम्भ (जैन) , वीर जन्म पर्युषणे व नक्तव्रत पूर्ण ।*
*कल बुधवार को भाद्रपद सुदी द्वितीया 21:04  तक पश्चात् तृतीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , तेलाधर तपस्या , मेला बाबा गोसाई आणा व अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।*

*आज की वाणी*

*नारिकेल  -  समाकारा,*
*दृश्यन्तेऽपि हि सज्जनाः।*
*अन्ये -  बदरिकाकारा*
 *बहिरेव    मनोहराः   ॥*

     *भावार्थ *
                    सज्जन व्यक्ति का चरित्र नारियल के समान होता है, जो बाहर से भले ही कठोर प्रतीत होता हो परन्तु भीतर से अत्यन्त कोमल एवम् उज्ज्वल होता है । अन्य का चरित्र बदरी (बेर) फल के समान होता है, जो बाहर से भले ही अच्छा लगता है, परन्तु भीतर से अत्यन्त कठोर होता है।

*22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1320 - नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया ।
1639 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
1848 - अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 - इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1894 - नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महातमा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 - जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1921 -  गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर स्वयं को क्रांतिकारियों से भी बड़ा साबित कर दिया ।
1978 - केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
2007 - मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
**अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।

*22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1924 - हरिशंकर परसाई ।
1877 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1919 - गिरिजाकुमार माथुर - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1915 - सोंभु मित्रा - फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।

*22 अगस्त को हुए निधन*

2014 - यू. आर. अनंतमूर्ति - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।
1818 - वॉरेन हेस्टिंग भारत का प्रथम गवर्नर जनरल।

*आपका दिन *मंगलमय* हो!