Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- कस्यापि काको हरते न वित्तं

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Aug 19, 2017, 6:48 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   19 August 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   19 अगस्त 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सूक्ति  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- कस्यापि काको हरते न वित्तं नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं.

इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे हुए है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

****

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*
     
*19 अगस्त 2017*
*शनिवार*
*नई  दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*भाद्रपद
*पक्ष-*कृष्णपक्ष
*तिथि-*द्वादशी-07:19 तक
*पश्चात्-* त्रयोदशी
*नक्षत्र-*पुनर्वसु-19:09
*पश्चात्-*पुष्य
*करण-*तैतिल-07:19
*पश्चात्-*गर
*योग-*सिद्धि-14:59
*पश्चात्-*व्यतीपात
*सूर्योदय-*05:52
*सूर्यास्त-*18:57
*चन्द्रोदय-*28:06
*चन्द्रराशि-*मिथुन-13:37
*पश्चात्-*कर्क
*सूर्यायण-*दक्षिणायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजीत-*11:58 से 12:50
*राहुकाल-*09:08 से 10:46
*ऋतु-*वर्षा
*दिशाशूल-*पूर्व

*विशेष*

* आज शनिवार को भाद्रपद बदी द्वादशी 07:19 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु, शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, बछ बारस, गोवत्स पूजा आज भी,भद्रा 28:37 से, विश्व मानवीय दिवस व विश्व फोटोग्राफी दिवस ।*
*कल रविवार को भाद्रपद बदी त्रयोदशी तिथि का क्षय, भाद्रपद बदी चतुर्दशी 26:11 तक पश्चात् अमावस्या शुरु, भद्रा 15:32 तक, अघोर चतुर्दशी, मास शिवरात्रि व्रत, रवि पुष्य योग, दादा मेला दिल्ली, ऊर्जा अक्षय दिवस, संत लोंगोवगल स्मृति दिवस, विश्व मच्छर दिवस व सद्भावना दिवस भारत (राजीव गाँधी जयन्ती)।*
*नोट- 21अगस्त सोमवार को कुशोत्पाटिनी/ पिठोरी / सती / सोमवती   देवपितृकार्य अमावस्या है व सूर्य ग्रहण भी है जो भारत में दिखाई नहीं देगा ।*

*आज की वाणी*

*कस्यापि काको हरते न वित्तं*
    *पिकोपि कस्मै न ददाति वित्तम्।*
*वाक्कारणं स्यादुभयोर्हि भेदः*
     *सदैव  तस्माद्  मधुरं वदेयुः ।।*

*भावार्थ*  
    कौआ किसी का भी धन नहीं चुराता और कोयल भी किसी को धन नहीं देती। केवल वाणी ही दोनों में भेद का कारण बनती है इसलिए हमेशा मीठा बोलना चाहिए ।

*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।

*19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1887 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता
1911 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

*19 अगस्त को हुए निधन*

2013 - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता ।

*19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

*विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस ।
*विश्व मानवीय दिवस ।

*आपका दिन *मंगलमय* हो!