Tuesday, 02 December 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

नृत्य प्रतियोगिता में वेधि बाथम को मिला प्रथम पुरस्कार

नृत्य प्रतियोगिता में वेधि बाथम को मिला प्रथम पुरस्कार लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा वेधि बाथम ने अन्तर-विद्यालयी एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।

श्री शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता संडीला में आयोजित हुई जिसमें लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी अभूतपूर्व नृत्य प्रतिभा व गीत-संगीत की समझ के आधार पर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की कलात्मक प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल