Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

लंका अभियान में जब रामजी ने किया राक्षस गावी का संहार, यात्रा दिवस 47

जनता जनार्दन विशेष संवाददाता , Mar 28, 2017, 8:41 am IST
Keywords: Shri Ram Van Gaman Path Yatra 2017   Ram Van Gaman Path   Yatra day 47   Dr Ramavatar Sharma   SRVG Yatra day 47   Shri Ram Van Gaman Path Yatra   Lord Shiva   श्री राम वनगमन पथ यात्रा 2017   राम वनगमन पथ   राम वनगमन पथ यात्रा   47वां दिन   कोदण्डराम मंदिर   गावी राक्षस   भोले नाथ मंदिर  
फ़ॉन्ट साइज :



लंका अभियान में जब रामजी ने किया राक्षस गावी का संहार, यात्रा दिवस 47 अयोध्याः श्री राम वनगमन पथ यात्रा 2017 अपने 47वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. लंका अभियान का यह क्रम कर्नाटक के मैसूर जिले से जुड़ा है. आज की यात्रा ऐसे तीर्थ से होगी, जिस के बारे में मान्यता है कि रामजी ने एक राक्षस दंपत्ति को समझा बुझा कर सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और वे राक्षसी संस्कृति को त्याग कर रामजी की संस्कृति के अंग बन गए.

कोदण्डराम मंदिर कृष्णराज नगर के समीप पड़ता है. एक तीर्थ मैसूर में कावेरी नदी के तट पर गावीरायन बेट्टा में है, जहां रामजी ने गावी नामक राक्षस का वध किया था. यहां पर उन्होंने दशरथजी का श्राद्ध भी किया था. यहां भोले नाथ का एक मंदिर है, जिसके रामजी द्वारा प्रथम पूजित होने की मान्यता है.

सुनें यात्रा वृतांतः