Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- अग्निशेषम् ऋणशेषं, शत्रुशेषं तथैव च

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Sep 20, 2017, 7:03 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   20 September 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   20 सितम्बर 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सूक  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- अग्निशेषम् ऋणशेषं, शत्रुशेषं तथैव च नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं.

इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे हुए है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

****
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*
     
*20 सितम्बर 2017*
*बुधवार*
*नई  दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*आश्विन
*पक्ष-*कृष्णपक्ष
*तिथि-*अमावस्या-11:01
*पश्चात्-*प्रतिपदा
*नक्षत्र-*उत्तरफाल्गुनी-23:02
*पश्चात्-*हस्त
*करण-*नाग-11:01
*पश्चात्-*किन्स्तुघ्न
*योग-*शुभ-10:55
*पश्चात्-*शुक्ल
*सूर्योदय-*06:08
*सूर्यास्त-*18:21
*चन्द्रोदय-*चन्द्रोदय नहींं
*चन्द्रराशि-*कन्या (दिनरात)
*सूर्यायण-*दक्षिणायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजीत-*कोई नहींं
*राहुकाल-*12:14 से 13:46
*ऋतु-*शरद्
*दिशाशूल-*उत्तर

*विशेष*
*आज बुधवार को आश्विन बदी अमावस्या 11:01 तक पश्चात् शुक्लपक्ष प्रतिपदा शुरु , (नाना-नानी के श्राद्ध का विधान तथा देवकार्य अमावस्या बुधवार को 11:01 तक है, कुछ स्थानों पर सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध भी आज बुधवार को 11:01 तक किया जाएगा), सर्वार्थसिद्धियोग, रेलवे पुलिस बल (RPF) स्थापना दिवस व राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)।*
*कल गुरूवार को आश्विन सुदी प्रतिपदा 10:36 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , आश्विन शुक्लपक्ष प्रारम्भ , शरद नवरात्र प्रारम्भ, घटस्थापना, महाराज अग्रसेन जयन्ती , मेघमाला व्रत पूर्ण, चन्द्र दर्शन शुभ, भगवान झूलेलाल जयन्ती , बैठकी ,अल्जाइमर दिवस व विश्व शान्ति दिवस।*

*आज की वाणी*

*अग्निशेषम् ऋणशेषं ,*
*शत्रुशेषं  तथैव   च  ।*
*पुन :  पुन :  प्रवर्धेत  ,*
*तस्माच्छेषं न कारयेत्।।*
*भावार्थ*  
                   यदि कोई आग, ऋण, या शत्रु अल्प मात्रा अथवा न्यूनतम सीमा तक भी अस्तित्व में बचा रहेगा तो बार बार बढ़ेगा ; अत: इन्हें थोड़ा सा भी बचा नहींं रहने देना चाहिए । इन तीनों को (आग, ऋण एवम् शत्रु की द्वेष युक्त बुद्धि को) सम्पूर्ण रूप से समाप्त ही कर डालना चाहिए।

*20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1995 - संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
2001 - अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
2006 - ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
 **बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।
**15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
2009 - मराठी फ़िल्म 'हरिशचन्द्राची फैक्ट्री' को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।

*20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*

1897 - नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।

*20 सितंबर को हुए निधन*

1927 - मोहम्मद बरकतउल्ला - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1933 - एनी बेसेंट- भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका।
1942 - कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1999 - राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।
2009 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

*20 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

*रेलवे सुरक्षा बल (RPF) स्थापना दिवस ।
*राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह) ।

*आपका दिन *मंगलमय* हो!