आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- स्वभावो नोपदेशेन, शक्यते कर्तुमन्यथा

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Sep 19, 2017, 6:39 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   19 September 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   19 सितम्बर 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सूक  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- स्वभावो नोपदेशेन, शक्यते कर्तुमन्यथा नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं.

इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे हुए है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

****
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*
     
* 19 सितम्बर 2017*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*आश्विन
*पक्ष-*कृष्णपक्ष
*तिथि-*चतुर्दशी-11:53 तक
*पश्चात्-*अमावस्या
*नक्षत्र-*पूर्वाफाल्गुनी--23:00
*पश्चात्-*उत्तरफाल्गुनी
*करण-*शकुन-11:53 तक
*पश्चात्-*चतुष्पाद
*योग-*साध्य-12:43 तक
*पश्चात्-*शुभ
*सूर्योदय-*06:07
*सूर्यास्त-*18:22
*चन्द्रोदय-*29:59
*चन्द्रराशि-*सिंह-28:58 तक
* पश्चात्-*कन्या
*सूर्यायण-*दक्षिणायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजित -*11:50 से 12:39
*राहुकाल-*15:18 से 16:50
*ऋतु-*शरद्
*दिशाशूल-*उत्तर

*विशेष*

* आज मंगलवार को आश्विन बदी चतुर्दशी 11:53 तक पश्चात् सर्वपितृ कार्य अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध/ मघा श्राद्ध / शस्त्र विष आदि से मृत व अपमृत्यु वालों का श्राद्ध 11:52 तक, 11:52 के बाद से लेकर बुधवार 11:01 तक सर्वपितृ कार्य अमावस्या श्राद्ध/अज्ञात मृत्युतिथि वालों का श्राद्ध , पितृमोक्ष अमावस्या, महालय पितृपक्ष समाप्त व राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)।*
* कल बुधवार को आश्विन बदी अमावस्या 11:01 तक पश्चात् शुक्लपक्ष प्रतिपदा शुरु , (नाना-नानी के श्राद्ध का विधान तथा देवकार्य अमावस्या बुधवार को 11:01 तक है, कुछ स्थानों पर सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध भी आज बुधवार को 11:01तक किया जाएगा) , सर्वार्थसिद्धियोग , रेलवे पुलिस बल (RPF) स्थापना दिवस व राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)।*

*आज की वाणी*

*स्वभावो नोपदेशेन*
     *शक्यते कर्तुमन्यथा ।*
*सुतप्तमपि पानीयं*
     *पुनर्गच्छति शीतताम् ॥*

*भावार्थ -*

        किसी भी व्यक्ति का मूल स्वभाव कभी नहीं बदलता है । चाहे आप उसे कितनी भी सलाह दे दो । ठीक उसी तरह जैसे पानी तभी गर्म होता है, जब उसे उबाला जाता है । लेकिन कुछ देर के बाद वह फिर ठंडा हो जाता है।

*19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1891 - विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
1893 - न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1957 - अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1962 - भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
1982 - स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1988 - इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2000 - कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
2006 -भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।
2006 -थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
2009 - गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

*19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*

1965 - सुनीता विलियम्स - अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।
1927 - कुंवर नारायण - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
1867 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

*19 सितंबर को हुए निधन*

1581 - सिख गुरु राम दास- सिक्खों के चौथे गुरु।
1936 - विष्णुनारायण भातखंडे - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' के विद्वान।
2013 - सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

*19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

*राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह) ।

*आपका दिन *मंगलमय* हो!