Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- षडेव तु गुणाः पुंसा

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Aug 23, 2017, 8:39 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   23 August 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   23 अगस्त 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सूक्ति  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- षडेव तु गुणाः पुंसा नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं.

इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे हुए है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

****

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*
 
* 23 अगस्त 2017*
*बुधवार*
*नई  दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*भाद्रपद
*पक्ष-*शुक्लपक्ष
*तिथि-*द्वितीया-21:04
*पश्चात्-*तृतीया
*नक्षत्र-*पूर्वाफिल्गुनी-14:04
*पश्चात्-*उत्तरफाल्गुनी
*करण-*बालव-09:36
*पश्चात्-*कौलव
*योग-*सिद्ध-25:44
*पश्चात्-*साध्य
*सूर्योदय-*05:54
*सूर्यास्त-*18:53
*चन्द्रोदय-*07:14
*चन्द्रराशि-*सिंह-20:00
* पश्चात्-*कन्या
*सूर्यायण-*दक्षिणायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजीत-*कोई नहीं
*राहुकाल-*12:23 से 14:01
*ऋतु-*शरद्
*दिशाशूल-*उत्तर

*विशेष*

*आज बुधवार को भाद्रपद सुदी द्वितीया 21:04  तक पश्चात् तृतीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , तेलाधर तपस्या , मेला बाबा गोसाई आणा व अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।*
*कल गुरुवार को  भाद्रपद सुदी तृतीया 20:28  तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अगस्त उदय , बृहद् गौरी तृतीया, हरितालिका व्रत , श्री वराह जयन्ती , शुक्र पुष्य में व राजगुरु जयन्ती।*

*आज की वाणी*

*षडेव तु गुणाः पुंसा*
 *न हातव्याःकदाचन।*
*सत्यं दानमनालस्य-*
*मनसूया क्षमाधृतिः।।*

*भावार्थ *

  मनुष्य को कभी भी सत्य, दान, कर्मण्यता, अनसूया (गुणों में दोष दिखाने की प्रवृत्ति न होना ), क्षमा तथा धैर्य – इन छः गुणों का त्याग नहीं करना चाहिए

*23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1821 - मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 - ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1914 - जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1947 - वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1976 - चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1990 -आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।
**पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने ।
2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
2008 -झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
**उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2013 - लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

*23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री ।
1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।

*23 अगस्त को हुए निधन*

1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।

*23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

*दास व्यापार व इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।

*आपका दिन *मंगलमय* हो!