आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- छायामन्यस्य कुर्वन्ति

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Aug 21, 2017, 22:40 pm IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   21 August 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   21 अगस्त 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सूक्ति  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में आज और सुभाषित- छायामन्यस्य कुर्वन्ति नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं.

इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे हुए है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

****

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*

* 21 अगस्त 2017*
*सोमवार*
*नई  दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*भाद्रपद
*पक्ष-*कृष्णपक्ष
*तिथि-*अमावस्या-24:02
*पश्चात्-*प्रतिपदा शुरू(शु.पक्ष)
*नक्षत्र-*आश्लेषा15:51
*पश्चात्-*मघा
*करण-*चतुष्पाद-13:04
*पश्चात्-*नाग
*योग-*वरियान- 08:46
*पश्चात्-*परिघ
*सूर्योदय-*05:53
*सूर्यास्त-*18:55
*चन्द्रोदय-*नहीं
*चन्द्रराशि-*कर्क 15:51 तक
* पश्चात्-*सिंह
*सूर्यायण-*दक्षिणायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजीत-*11:58 से 12:50
*राहुकाल-*17:18 से 18:56
*ऋतु-*वर्षा
*दिशाशूल-*पश्चिम

*विशेष*

*आज सोमवार को भाद्रपद बदी अमावस्या 24:02 तक पश्चात् प्रतिपदा , सती पूजा व वृषभोत्सव ।*
*नोट-आज 21अगस्त सोमवार को कुशोत्पाटिनी/ पिठोरी / सती / सोमवती   देवपितृकार्य अमावस्या है व सूर्य ग्रहण भी है जो भारत में दिखाई नहीं देगा ।*
*कल मंगलवार को भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 22:17 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , शरद् ऋतु प्रारम्भ ,सूर्य सायन कन्या में , मेघमाला व्रतारम्भ (जैन) , वीर जन्म पर्युषणे व नक्तव्रत पूर्ण ।*

*आज की वाणी*

*छायामन्यस्य कुर्वन्ति*
*स्वयं तिष्ठन्ति चातपे।*
*फलान्यपि परार्थाय*
*वृक्षाः सत्पुरुषा इव॥*

*भावार्थ*
वृक्ष स्वयं सूर्य के प्रखर ताप को सहन करके दूसरों को छाया प्रदान करते हैं तथा उनके फल भी दूसरों के उपयोग के लिए होते हैं, वृक्ष के समान सत्पुरुष भला कौन है ?
      वृक्षारोपण करना शास्त्रोक्त दृष्टि से महापुण्य तथा व्यवहारिक दृष्टि से महान् लोकोपकार का कार्य है ।

*21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1972 - भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 -श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
**मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

*21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1871 - गोपाल कृष्ण देवधर - भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
1927 - बी. सत्य नारायण रेड्डी - एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1979 - पेमा खांडू - भारत के सबसे युवा औरअरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।

*21 अगस्त को हुए निधन*

1931 - विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1978 - वीनू मांकड़ - भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
1981 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1995 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर - खगोल भौतिक शास्त्री।
2006 - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन - 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
2007 - क़ुर्रतुलऐन हैदर - उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।
1948 - वामनराव बलिराम लाखे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

*21 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

*सूर्य ग्रहण जो भारत में नहीं दिखाई देगा ।

*आपका दिन *मंगलमय* हो!