आज का पंचांग, इतिहास में क्या है आज और सुभाषित, त एव धन्या भुवि भाग्यवन्तः

पंडित शशिपाल शर्मा 'बालमित्र' , Jun 20, 2017, 7:18 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   20 June 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   20 जून 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सुक्तियां  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में क्या है आज और सुभाषित, त एव धन्या भुवि भाग्यवन्तः नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं. इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित तो अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे रहता है. इसकी खूबी यह है कि पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र जी  सुभाषित का संकलित और प्रस्तुत करने के साथ सस्वर पाठ के साथ उसकी व्याख्या करते हैं. तो आप भी आनंद लीजिए.

*ॐ श्रीगणेशाय नमः*
*सुप्रभातम्*
*आज का पञ्चाङ्ग*

नई दिल्ली, इण्डिया
मंगलवार, २० जून २०१७
सूर्योदय : ०५:२७
सूर्यास्त : १९:१७
चन्द्रोदय : २६:५१+
चन्द्रास्त : १५:११
शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी
विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण
गुजराती सम्वत : २०७३
अमांत महीना : ज्येष्ठ
पूर्णिमांत महीना : आषाढ़
पक्ष  कृष्ण पक्ष
तिथि : एकादशी - २२:२८ तक
नक्षत्र : अश्विनी - १५:४४ तक

*आज का सुभाषित*

*त एव धन्या भुवि भाग्यवन्तः*
*संरक्षकोऽद्यापि पितास्ति येषाम्।*
*पराजयं चापि सुताज् जयं स्वं*
*यो वेत्ति कोऽन्योस्त्यथ तेन तुल्यः।।*
अर्थात् - वे सब निश्चय ही भाग्यशाली हैं जिनके पास संरक्षक के रूप में आज भी पिता मौजूद है।जो पिता पुत्र से पराजित होने पर भी अपनी जीत की खुशी का अनुभव  करते हैं उनकी बराबरी दूसरा कौन कर सकताहै ?
*******

20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1998 - विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
1999 - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
2000 - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 - जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में, ताइवान का मिसाइल परीक्षण।
2002 - पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008 -बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।

20 जून को जन्मे व्यक्ति

1869 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1923 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।

*शुभं भवतु कल्याणम् आरोग्यं धनसम्पदः *