आज का पंचांग, इतिहास में क्या है आज और सुभाषित, सुखमापतितं सेव्यं

पंडित शशिपाल शर्मा ‛बालमित्र' , Jun 19, 2017, 6:37 am IST
Keywords: Inspirational quote   Daily Quote   Dainik Subhashit   Dainik Panchang   19 June 2017 ka Panchang   Days in History   Aaj ka Subhashit   Shashi Pal Sharma   Shashi Pal Sharma Balamitra   दैनिक सुभाषित   आज का सुभाषित   दैनिक पंचांग   इतिहास में आज का दिन   19 जून 2017 का पंचांग   शशिपाल शर्मा   शशिपाल शर्मा बालमित्र   सुक्तियां  
फ़ॉन्ट साइज :



आज का पंचांग, इतिहास में क्या है आज और सुभाषित, सुखमापतितं सेव्यं नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, काल खंड और सनातन परंपरा के अग्रणी सचेता प्रख्यात संस्कृत विद्वान पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग, आज की वाणी, इतिहास में आज का दिन और उनकी सुमधुर आवाज में आज का सुभाषित आप प्रतिदिन सुनते हैं.

जैसा कि हमने पहले ही लिखा था, पंडित जी अपनी सामाजिक और सृजनात्मक सक्रियता के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं. उनके पाठकों शुभेच्छुओं का एक बड़ा समूह है.

जनता जनार्दन ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने खास लगाव और उसकी उन्नति, सरंक्षा की दिशा में अपने प्रयासों के क्रम में अध्यात्म के साथ ही समाज और साहित्य के चर्चित लोगों के कृतित्व को लेखन के साथ-साथ ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने का अभिनव प्रयोग शुरू कर ही रखा है, और पंडित जी उसके एक बड़े स्तंभ हैं. इस क्रम में हम आज की कविता, स्वास्थ्य और तन मन में उर्जा भरने वाला संदेश 'मुस्कान मेल' और आज का सुभाषित प्रस्तुत कर रहे हैं.

आज का सुभाषित तो अपने साथ इतिहास में आज का दिन, दैनिक पंचांग भी समेटे रहता है. इसी क्रम में पंडित शशिपाल शर्मा बालमित्र ने एक सुभाषित का सस्वर पाठ किया व्याख्या की . तो आप भी आनंद लीजिए.

*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*

*पञ्चांग-मुख्यांश*
*आज दिनांक*
     
*19 जून 2017*
*सोमवार*
*नई  दिल्ली अनुसार*

*शक सम्वत-*1939
*विक्रम सम्वत-*2074
*मास-*आषाढ
*पक्ष-*कृष्णपक्ष
*तिथि-*दशमी-25:14
*नक्षत्र-*रेवती-17:27
*पश्चात्-*अश्विनी
*करण-*वणिज-14:21
*पश्चात्-*विष्टि
*योग-*शोभन-21:11
*पश्चात्-*अतिगंड
*सूर्योदय-*05:23
*सूर्यास्त-*19:21
*चन्द्रोदय-*26:07
*चन्द्रराशि-*मीन-17:27/मेष
*सूर्यायण-*उत्तरायणे
*गोल-*उत्तरगोले
*अभिजीत-*11:54 से 12:50
*राहुकाल-*07:08 से 08:52
*ऋतु-*ग्रीष्म
*दिशाशूल-*पूर्व

*विशेष*

*आज सोमवार को आषाढ बदी सप्तमी, पंचक समाप्त -17:26 व भद्रा-14:14 से ।*
*कल मंगलवार को आषाढ बदी एकादशी ,योगिनी एकादशी व्रत (स्मार्त-वैष्णव) व शनि वृश्चिक राशि में ।*

*आज की वाणी*

*सुखमापतितं सेव्यं,*
*दु:खमापतितं तथा  ।*
*चक्रवत् - परिवर्तन्ते ,*
*दु:खानि च सुखानि च ॥*
*अर्थात्*
जीवन में आनेवाले सुख का आनंद ले, तथा दु:ख को भी स्वीकार करें। सुख और दु:ख तो एक के बाद एक चक्रवत आते रहते हैं ।

*19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते ।
1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2003 - फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।
विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
2008 -उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।

*19 जून को जन्मे व्यक्ति*

1931 - सुदर्शन अग्रवाल - उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल ।
1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता(कांग्रेस उपाध्यक्ष) और भारत की संसद के सदस्य।
1871 - माधवराव सप्रे - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता।
1948 - ओकरम इबोबी सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

*19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

*विश्व एथनिक दिवस ।

* आपका दिन *मंगलमय* हो!