इस बार चैत्र नवरात्रि का हर दिन रहेगा खास

जनता जनार्दन संवाददाता , Mar 22, 2012, 11:42 am IST
Keywords: March 23   starting Chaitra Navratri   Maa Bhagwati   Devi temples and houses   23 मार्च   शुरू   चैत्र नवरात्र   मां भगवती   देवी मंदिरों और घरों  
फ़ॉन्ट साइज :
इस बार चैत्र नवरात्रि का हर दिन रहेगा खास

भिलाई: 23 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्र में इस बार इतने अधिक शुभ संयोग बन रहे हैं कि इसका हर दिन खास होगा। वहीं, राम नवमी पर इतने अधिक योग एक साथ बनेंगे कि यह दिन महामुहूर्त से भरपूर होगा।

ज्योतिषियों के अनुसार राम नवमी पर नक्षत्रों के राजा पुष्य और नवग्रहों के सिरमौर सूर्य देव के स्वामित्व वाले दिन रविवार का होना दिव्य संयोगों का महामुहूर्त को बना रहा है।

यह महासंयोग दस वर्ष बाद बना है, जो पूर्ण शुभता प्रदान करने वाला होगा।चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पं. उमेश जानी के अनुसार 23 मार्च से एक अप्रैल तक हर दिन खास योग-संयोग वाला होगा, जिसमें पूजा-अर्चना, साधना कर श्रद्धालु न केवल पुण्य लाभ, बल्कि विशेष सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं।

नवरात्र इस बार दस दिन की होगी। मां भगवती का दिन शुक्रवार माना जाता है। नवरात्र इसी दिन से शुरू हो रहे हैं। इसी दिन गुड़ी पड़वा व विक्रम नव संवत्सर का शुभारंभ होगा। इस दिन खरीदारी करना शुभ होगा।

राम जन्म पर महामुहूर्त का संयोग : राम नवमी एक अप्रैल को राम जन्मोत्सव मनेगा। पं. उमेश जानी के अनुसार चैत्र नवरात्र की पूर्णता की तिथि महानवमी के साथ सुकर्मा योग व कौलवकरण होने से यह दिन विशेष शुभ होगा।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व पुष्य नक्षत्र का होना इसकी शुभता में वृद्धि करने वाला संयोग है। अन्य विशेषताएं यह हैं कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ, दुर्गा नवमी भी होगी, नवग्रहों के राजा सूर्य, अयोध्या के राजा राम व नक्षत्रों के राजा पुष्य का इसी दिन एक साथ होना अपने आप में विशिष्ट संयोग हैं।

ये रहेंगे खास योग

शुक्रवार : सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि

शनिवार : सर्वार्थ सिद्धि योग, सिंघारा दोज

रविवार : सर्वार्थ सिद्धि, राज योग, रवि योग व गणगौर तीज

सोमवार : रवि योग व विनायकी चतुर्थी

मंगलवार : सर्वार्थ सिद्धि योग व मीनावतार दिवस

बुधवार : सर्वार्थ सिद्धि योग व रोहिणी नक्षत्र

गुरुवार : यमुना षष्टी, बुध तारा उदय

शुक्रवार : सौभाग्य योग

शनिवार : महाअष्टमी, सशिव-शक्ति और शनि का शुभ संयोग

रविवार : महानवमी, रविपुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग

खरीदारी होगी समृद्धिकारक
पं. जानी के अनुसार विवाह संबंधी कार्य छोड़ कर अन्य शुभ कार्य करना लाभकारी होगा। खास कर इस दिन वाहन, भूमि, भवन क्रय करना भी शुभ फल दायक रहेगा।
 
 

अन्य धर्म-अध्यात्म लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल