दरक रहा है संप्रग का कुनबा : भाजपा

जनता जनार्दन संवाददाता , Mar 15, 2012, 17:25 pm IST
Keywords: BJP   UPA   M. Venkaiah Naidu   Uttarakhand   Dinesh Trivedi   Minister of Railways   भाजपा   संप्रग   एम. वेंकैया नायडू   उत्तराखण्ड   दिनेश त्रिवेदी   रेल मंत्री  
फ़ॉन्ट साइज :
दरक रहा है संप्रग का कुनबा : भाजपा नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि प्रमुख सहयोगियों के साथ बढ़ते अविश्वास के चलते संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का कुनबा ईंट दर ईंट दरक रहा है। भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "यहां शासन नाम की कोई चीज ही नहीं है। इस सरकार की नींव ईंट दर ईंट दरक रही है।"

उन्होंने कहा, "यह मूर्खतापूर्ण कारनामों का थियेटर बन गया है। इस सरकार को कब्रिस्तान की स्थिरता है।"

रेल मंत्री द्वारा रेल बजट में यात्री किराए में की गई वृद्धि के बाद मचे राजनीतिक घमासान पर नायडू ने कहा कि कांग्रेस में गठबंधन सरकार चलाने की क्षमता ही नहीं है।

उन्होंने कहा, "गठबंधन की राजनीति के युग में शासन का सार नेतृत्व, निर्णय क्षमता, विश्वसनीयता और सहयोगियों के साथ विश्वास पर आधारित होता है। लेकिन यहां तो विश्वास ही गायब है। यहां अविश्वास और विरोध है।"

नायडू ने कहा, "हाल के दिनों में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उससे साफ झलकता है कि सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है।"

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है जबकि त्रिवेदी की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। "कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के साथ अविश्वास का वातावरण बनाकर गठबंधन के बुनियादी धर्म का उल्लंघन किया है।"
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल