Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

उमा भारती का साध्वी चोला महज दिखावा: दिग्विजय

उमा भारती का साध्वी चोला महज दिखावा: दिग्विजय महोबा: कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि उमा का साध्वी चोला महज दिखावा है, अंदर से वह कुछ और हैं।

दिग्विजय सिंह महोबा में सदर सीट से उम्मीदवार अरिमर्दन सिंह के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उमा भारती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उमा का साध्वी चोला महज दिखावा है, अंदर से वह कुछ और हैं। कांग्रेस महासचिव ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी नजर में उमा अंदर से क्या हैं।

मंच पर मौजूद टीकमगढ़ के विधायक यादुवेंद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए दिग्विजय ने कहा कि इस युवा ने उमा भारती का तिलस्म तोड़ दिया है। उमा यहां सिर्फ अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए मतदाताओं की शरण में आई हैं। कांग्रेस महासचिव ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) के खिलाफ भी शब्दबाण छोड़े।
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल