घरेलू विवाद में पति, पत्नी की मौत
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 26, 2011, 17:24 pm IST
Keywords: घरेलू विवाद पति पत्नी की मौत हत्या Husband Wife Killed Murdered
बिलासपुर: आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की लाठी से पिटाई करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद ससुराल वालों ने मिलकर हत्यारे पति को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घटी।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकरियों ने आज यहां बताया कि जिले के बेलगहना चौकी के अंतर्गत लूफा गांव में हरिप्रसाद बैगा का उसकी पत्नी अहिल्या बाई के साथ विवाद चल रहा था। गुरूवार की रात विवाद के दौरान उसने पहले लाठी से अपनी पत्नी पर हमला किया तथा बाद में उसकी ही साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिप्रसाद की बेटी इस घटना को देख रही थी और वह दौड़कर अपने नाना के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मृतका के पिता और भाई समेत पूरे परिवार ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना बेलगहना चौकी को दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|