Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

12 फरवरी को होगी एशा देओल की सगाई

12 फरवरी को होगी एशा देओल की सगाई

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी ऐशा देओल अपने ब्वॉयफ्रेंड व्यापारी भरत टखटानी के साथ इस रविवार को सगाई करने जा रही हैं।

बांद्रा के रहने वाले व्यापारी को 29 वर्षीय ईशा पिछले कुछ समय से डेट कर रही हैं। यह जोड़ा वेलेंटाइन डे से दो दिन पहले 12 फरवरी के दिन सगाई करने जा रहा है।
  
हेमा ने बताया कि यह सगाई इस रविवार को होगी। हम लोग काफी खुश हैं कि मेरी बेटी सगाई करने जा रही हैं। वह (भरत) एक प्यारा लड़का है और हम सभी लोग उसे पसंद करते हैं। यह न सिर्फ उसके (ऐशा) लिए बल्कि यह पूरे परिवार के लिए बहुत ही खुशी का पल होगा।
  
अफवाहों का बाजार गर्म था कि ऐशा की फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' (2011) के प्रदर्शित होने के बाद वह सगाई कर लेंगी। इस फिल्म का निर्देशन ऐशा ने खुद किया था।
  
शादी की योजना पर उन्होंने कहा कि यह काफी खुशी का मौका होगा अत: हम लोगों को इसके लिए शुभ दिन पता करना होगा। हम लोग जल्दी ही शादी की तारीख की घोषणा करेंगे।

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल