कोयला लदा ट्रक पलटने से एक की मौत
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 26, 2011, 10:47 am IST
Keywords: कोयला लदा ट्रक पलट एक की मौत One Killed Track Accident
पूर्णिया: कोयला लदे एक ट्रक के पलट जाने से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये, यह घटना बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर घटित हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोयला लेकर पडोसी राज्य पश्चिम वंगाल से पंजाब जा रहे एक ट्रक के डगरुआ थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बेलगाछी मोड़ के पास पलट जाने से खलासी कुवेर (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य चालक घायल हो गये। उन्होंने बताया कि वाहन का संतुलन बिगडने से यह हादसा हुआ। घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बतायी जाती है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|