जरदारी भागे दुबई

जनता जनार्दन संवाददाता , Jan 12, 2012, 15:13 pm IST
Keywords: Pakistan   Hussain Haqqani   Zardari   Obama   Military coup   Yusuf Raza Gilani   पाकिस्तान   हुसैन हक्कानी   जरदारी   ओबामा   सैन्य तख्तापलट   युसुफ रजा गिलानी  
फ़ॉन्ट साइज :
जरदारी भागे दुबई इस्लामाबाद: पाकिस्तान में तख्ता पलट की आशंका के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी दुबई के लिए रवाना हो गए। 'जियो न्यूज' पर गुरुवार को प्रसारित समाचार के अनुसार, जरदारी एक दिन के लिए दुबई के दौरे पर रवाना हुए हैं। उनकी यात्रा निजी बताई गई है।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी के करीबी समझे जाने वाले रक्षा सचिव नईम खालिद लोधी को हटा दिया था। साथ ही सेना और खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिसके बाद सेना ने 'गम्भीर परिणाम' की चेतावनी दी थी।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल