Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

जम्मू से भी ज्‍यादा ठंडा हुआ हिसार

जनता जनार्दन संवाददाता , Dec 24, 2011, 17:21 pm IST
Keywords: haryana   hisar   cold   temperature   हरियाणा   हिसार   सर्दी   तापमान     
फ़ॉन्ट साइज :
जम्मू से भी ज्‍यादा ठंडा हुआ हिसार

हिसार: हिसार के तापमान ने शुक्रवार को जम्मू की ठंड को पछाड़ दिया। हिसार में न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि जम्मू में न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

पिछले दस सालों में दिसंबर के दौरान न्यूनतम पारे में इतनी गिरावट दर्ज नहीं की गई थी।

कृषि मौसम विभाग के अनुसार हिसार में अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक एक दिन में न्यूनतम पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की
गई है।

हम आपको बता दें कि सर्दी व कोहरे ने हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत को जकड़ रखा है।

कड़कड़ाती सर्दी में लोग बचाव के लिए या तो धूप निकलने के बाद ही घर से निकल रहे हैं या फिर अलाव जलाकर रात काट रहे हैं।

हिसार के साथ-साथ सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, अंबाला, रोहतक , भिवानी सहित पूरे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है।

स्कूलों में भी सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है कि स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों को कहना है कि नए साल के आते-आते पारे में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिसंबर में पड़ रही जनवरी जैसी ठंड के होने का कारण पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी है।

डॉक्टरों ने भी लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की हिदायत जारी की है।

अन्य प्रकृति लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल