![]() |
![]() |
12 को हत्या के लिए उम्रकैद की सजा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 25, 2011, 14:11 pm IST
Keywords: 12 हत्या के लिए उम्रकैद सजा Court Sentenced 12 Gets Lifer
![]() बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की एक अदालत ने हत्या के लिए 12 लोगों को उम्रकैद की सजा दी है, साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 11 जून 2001 को खरीघाट थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में जानवर चराने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी गांव शेखनपुरवा के राम पलटन तथा कुछ अन्य लोगों पर बसंतापुर के निवासियों ने लाठी-डंडों तथा बंदूक से हमला किया था। इस हमले में राम पलटन की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा 17 अन्य घायल हुए थे। अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार सिंह ने गुरुवार को अभियुक्त राकेश, राम समुझ, राम खिलावन, पप्पू, जलालुद्दीन, निजामुद्दीन, रमेश, पूरन, संतोषी, जसवंत, बच्छराज तथा जमींदार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने चार अन्य नामजद आरोपियों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|