मुंबई हमले के तीन साल बाद भी न्याय का इंतजार

जनता जनार्दन संवाददाता , Nov 26, 2011, 11:13 am IST
Keywords: Mumbai   26/11   Ajmal Kasab   Marine Police   CST   NSG Commandos   Manesar   मुंबई हमले   26/11   अजमल कसाब   मैरीन पुलिस कर्मी   सीएसटी स्टेशन   एनएसजी कमांडो   मानेसर  
फ़ॉन्ट साइज :
मुंबई हमले के तीन साल बाद भी न्याय का इंतजार मुंबई: मुंबई में हुए 26/11 हमले की तीन साल पूरे होने के बाद आज भी इस हमले के पीड़ितों को न्याय का इंतजार है। हमले में एक मात्र जीवित पकड़ा गया आरोपी अजमल कसाब आज भी भारतीय जेल में सजा का इंतजार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस हमले में अपनी जान की बाजी लगाने वाले अधिकारियों के परिवारवाले कसाब समेत दूसरे आरोपियों को सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच मुंबई हमले के तीन साल बाद भी कितनी सुरक्षित है इस बहस छिड़ गई है। मुंबई कमिश्नर के मुताबिक समुद्री सीमाएं अभी तक सुरक्षित नहीं है। वहीं इनकी सुरक्षा करने वाली मुंबई की मैरीन पुलिस कर्मी इसकी सुरक्षा कर पाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मैरीन पुलिस के कर्मियों में से आधे कर्मियों को तैराकी नहीं आती। मुंबई में आतंकी हमले के बाद वहां के बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन आज भी यह योजना कागजों पर ही चल रही है।

जिन स्केनर मशीनों की बात मुंबई हमले के बाद की गई थी उनको लेकर मुंबई का सीएसटी स्टेशन आज भी इंतजार कर रहा है। वहीं अधिकारी इन मशीनों को जल्द स्टेशनों पर लगाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं तीन साल बाद भी एनएसजी कमांडो का बेस नहीं बनाया गया है। जिसके चलते आज भी वहां पुरानी स्थिति बनी हुई है।

तीन वर्ष पहले मुंबई हमले से निपटने के लिए मानेसर से मुंबई को लाने में काफी समय बेकार हुआ था। तब यह वादा किया गया था कि मुंबई में एनएसजी का बेस बनाया जाएगा ताकि समय रहते यह कमांडो हरकत में आ सकें। लेकिन आज भी मुंबई में इन कमांडो के लिए बेस कैंप, टै्रनिंग ग्राउंड और फ्लैट तैयार न होने के चलते आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मुंबई आज भी कितनी सुरक्षित है इसको लेकर आज भी बहस लगातार जारी है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल