Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

भारत-अमेरिकी सैन्य अभ्यास संतोषजनक :पेंटागन

जनता जनार्दन संवाददाता , Nov 02, 2011, 13:45 pm IST
Keywords: India-US joint military exercises   Pentagon   Congress   भारत   अमेरिका   संयुक्त सैन्य अभ्यास   पेंटागन   कांग्रेस  
फ़ॉन्ट साइज :
भारत-अमेरिकी सैन्य अभ्यास संतोषजनक :पेंटागन नई दिल्ली: बढ़ते भारत और अमेरिकी सैन्य संबंधों एवं दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों पर संतोष जताते हुए पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2011 में ऐसे 56 आयोजन हुए हैं और भारत के किसी अन्य देश के साथ किए गए ऐसे सैन्य अभ्यासों की तुलना में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

भारत के बारे में कांग्रेस को सौंपी गई एक विशिष्ट रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच वर्तमान में हुए सभी बड़े अभ्यासों का जिक्र किया है। रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि ये अभ्यास सेनाओं के विभिन्न अंगों में पेशेवर संबंध स्थापित करने और उन्हें नजदीक लाने के लिए महत्वपूर्ण जरिया हैं।

पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका और भारत सैन्य अभ्यासों का उत्तरोत्तर विकास हुआ है। अब हम नियमित अभ्यास करते हैं जिससे हमें हमारे सैन्य एवं रक्षा संबंधों को गहरा करने में मदद मिलती है।

रिपोर्ट में कांग्रेस को बताया गया है कि वर्ष 2011 में दोनों देशों की सेनाओं के बीच ऐसे 56 सहयोगात्मक आयोजन हुए जो भारत द्वारा किसी अन्य देश के साथ किए गए संयुक्त अभ्यासों में सर्वाधिक हैं।
अन्य वायु सेना लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल