सड़क हादसे में दो की मौत
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 25, 2011, 12:23 pm IST
Keywords: सड़क हादसे दो की मौत दो मरे Road Accident 2 killed
जौनपुर: एक वाहन से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है, यहां घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में घटी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहर के हनुमान घाट मोहल्ले के निवासी दीपक (18) और शुभम (19) कल देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में नए पुल पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच की जा रही है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|