भारत के अमीर हो रहे गरीब

जनता जनार्दन संवाददाता , Oct 27, 2011, 17:14 pm IST
Keywords: Domestic market share   falling   economic scandal   global recession   घरेलू शेयर बाजार   गिरने   आर्थिक घोटाला   वैश्विक मंदी   
फ़ॉन्ट साइज :
 भारत के अमीर हो रहे गरीब

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों के गिरने, आर्थिक घोटालों और वैश्विक मंदी की मार से भारत के अमीर लगातार गरीब हो रहे है। पिछले वर्ष देश के 100 शीर्षतम धनाढ्य लोगों की कुल परिसंपत्ति में 20 प्रतिशत की कमी आई है।
 
दुनियाभर में धन संपत्ति का अध्ययन करने वाली पत्रिका फोर्ब्स के ताजा अंक में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश धीरूभाई अंबानी 22.6 अरब डालर की परिसंपत्ति के साथ देश के धनाढ्य लोगों की सूची में शीर्ष पर विद्यमान है।

हालांकि वर्ष 2010 में उनकी परिसंपत्ति में 4.4 अरब डालर की गिरावट दर्ज की गई है। इसी वर्ष मुकेश अंबानी ने अपने लिए मुंबई में एक अरब डालर की लागत से 27 मंजिलें आशियाने का निर्माण भी कराया है।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी वर्ष 2010 में नुकसान उठाने वाले उद्योगपतियों में शीर्ष पर रहे हैं। उनकी परिसंपत्ति 13.3 अरब डालर से सिमटकर 5.9 अरब डालर पर आ गई है। उनकी नेतृत्व वाली कंपनियों ने बीते वर्ष के दौरान बांबे शेयर बाजारो में सबसे खराब प्रदर्शन किया है।

अनिल अंबानी को सबसे बडा़ झटका उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने दिया। यह कंपनी 7.5 अरब डालर के ऋण में फंसी हुई है और इसके पूंजी उगाहने के कई प्रयास असफल हो चुके हैं।

अन्य उद्योग घरानें लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल