हनी सिंह का हिट गाना 'अंग्रेजी बीट' आखिर कैसे बना?

जनता जनार्दन संवाददाता , Oct 26, 2022, 21:19 pm IST
Keywords: Honey Singh Song Angrezi Beat Backstory   Gippy Grewal   Honey Singh   अंग्रेजी बीट   मशहूर सिंगर हनी सिंह  
फ़ॉन्ट साइज :
हनी सिंह का हिट गाना 'अंग्रेजी बीट' आखिर कैसे बना?

पंजाबी म्यूजिक आज बॉलीवुड और इंडस्ट्री के बाहर, इंडिपेंडेंट म्यूजिक के तौर पर भी काफी फेमस है और आज के समय में काफी 'इन' है. पंजाबी सिंगर्स के नामों में शायद सबसे पहला नाम हनी सिंह का लिया जाएगा. हनी सिंह जब अपने गेम के टॉप पर था तो उनके सुपरहिट गानों में 'अंग्रेजी बीट' का नाम जरूर आएगा. क्या आप जानते हैं कि इस हिट गाने के पीछे की कहानी क्या थी, यह किस तरह बना था और इसको बनाने में हनी सिंह को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था? आइए इस कहानी के पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में जानते हैं.. 

Honey Singh का हिट गाना 'अंग्रेजी बीट' आखिर कैसे बना?

हनी सिंह (Honey Singh) का गाना अंग्रेजी बीट काफी दिलचस्प तरह से बना था. इस गाने के पीछे की कहानी को पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन दिनों हनी सिंह स्ट्रगल कर रहे थे. गिप्पी ग्रेवाल ने हनी सिंह के बारे में बताया कि वो एक बेहद पैशनेट इंसान हैं और अपने गाने के लिए गिप्पी के पास पहुंचे. उन्होंने गाना बनाने के लिए रिक्वेस्ट की और गिप्पी गाने सुनने के लिए राजी भी हो गए. 

बेहद दिलचस्प है यह कहानी

गिप्पी ग्रेवाल और हनी सिंह के इन्टरिस्ट और मुसकी चॉइस काफी अलग है. ऐसे में होने सिंह ने गिप्पी को कई सारे गाने सुनाए लेकिन उन्हें कोई भी गाना पसंद नहीं आया. ऐसे में, बार-बार हनी सिंह को गिप्पी ग्रेवाल से यही सुनना पड़ रहा था कि वो फिरसे, कुछ और नय लेकर आयें. इसपर हताश हुए बिना हनी सिंह ने हार नहीं मानी और कहा- 'मैं आपकी लाइफ का सबसे बड़ा गाना बनाकर आपको दूंगा.'

इसी तरह हनी सिंह ने 'अंग्रेजी बीट' बनाया. यही है इस सुपरहिट गाने के पीछे की कहानी.

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल