Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

चंदौली: नेताजी! मुलायम सिंह को विदा करते हुए जब रो पड़े सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

चंदौली: नेताजी! मुलायम सिंह को विदा करते हुए जब रो पड़े सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
चंदौली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मंगलवार को सैफई में पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान मुलायम सिंह में अपनी आस्था रखने वाले लोगों का हुजूम सैफई में उमड़ पड़ा था। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सैफई में उस वक्त पीड़ा की पराकाष्ठा को सहन करते दिखे, जब उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु व समाजवाद के पुरौधा मुलायम सिंह यादव के अंतिम यात्रा में उनके अंतिम दर्शन किए और नेताजी को अश्रुपूर्ण आंखों से अंतिम विदाई दी और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।  

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने ही उन्हें राजनीति में आकर देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और एक गुरु की तरह समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे। कहा कि जब भी मेरा मन विचलित होता। नेताजी का सानिध्य पाकर सही दिशा में चलने की प्रेरणा व सीख मिलती रही। लेकिन अब हमारे राजनीतिक गुरु व अभिभावक हम सभी को छोड़कर चले गए।

नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए संकल्पित होता हूं। कहा कि उनके द्वारा दिए गए एक-एक गुरुमंत्र को पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ आत्मसात कर राजनीति में बिना किसी स्वार्थ के सेवाभाव से आगे बढ़ना है। अब हम सभी को मिलकर उनके सपनों को साकार करना होगा।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल