महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर अटकलों का दौर खत्म
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 08, 2022, 16:42 pm IST
Keywords: Cabinet expansion in Maharashtra Shinde government Monsoon session महाराष्ट्र विधानसभा मानसूत्र सत्र
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों का दौर खत्म होता नजर आ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है और इसके ठीक बाद विधानसभा का मानसूत्र सत्र बुलाया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावनाएं हैं और राजभवन में ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना आज का नांदेड़ दौरा भी रद्द कर दिया है.
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने भी मंगलवार को कैबिनेट विस्तार होने की बात पर मुहर कैबिनेट विस्तार के बाद 10 अगस्त से 18 अगस्त के बीच महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया जा सकता है. पहले ही यह जानकारी निकलकर सामने आई थी कि कैबिनेट विस्तार 15 अगस्त से पहले होगा और बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. लगाई है. कैबिनेट विस्तार में करीब 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री कई बीते एक महीने के दौरान कई बार दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा भी कर चुके हैं. पीटीआई को सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सुनवाई की वजह से राज्य में निकाय चुनाव में देरी हो रही है. लेकिन कोर्ट से स्पष्टीकरण मिलने के बाद अक्टूबर में चुनाव होने की संभावना है. दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिंदे ने भी साफ किया था कि कैबिनेट विस्तार में देरी की वजह से राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है और जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|