Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

मंकीपॉक्स हुआ है या चिकनपॉक्स, डॉक्टर ऐसे करते हैं पहचान?

जनता जनार्दन संवाददाता , Aug 03, 2022, 11:35 am IST
Keywords: Monkeypox symptoms   Chickenpox Symptoms   Chickenpox   मंकीपॉक्स   चिकनपॉक्स  
फ़ॉन्ट साइज :
मंकीपॉक्स हुआ है या चिकनपॉक्स, डॉक्टर ऐसे करते हैं पहचान? मंकीपॉक्स का आंतक धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और भारत में मंकीपॉक्स के कारण पहली मौत भी हो चुकी है. लेकिन अभी तक मंकीपॉक्स को लेकर लोगों में जागरुकता की कमी है. क्योंकि, मंकीपॉक्स के लक्षण काफी हद तक चिकनपॉक्स के लक्षण की तरह दिखते हैं, जिस कारण इन दोनों में कंफ्यूज हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर कैसे पहचानते हैं कि मरीज को मंकीपॉक्स हुआ है या चिकनपॉक्स? इस आर्टिकल में हम आपको वो 6 बातें बताते हैं, जिनसे मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में अंतर कर सकते हैं.


मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स के बीच अंतर जानने के लिए डॉक्टर निम्नलिखित बातों पर दोनों संक्रमणों को तोलते हैं. जैसे-

 
  1. मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स का वायरस एक ही फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन मंकीपॉक्स orthopoxvirus के कारण होता है और चिकनपॉक्स varicella-zoster virus के कारण होता है.
  2. चिकनपॉक्स और मंकीपॉक्स दोनों ही इंफेक्शन रेस्पिरेटरी ड्रॉप्लेट्स, जख्म व दानों को छूने और पर्सनल चीजों को छूने से होता है. लेकिन, मंकीपॉक्स के मुकाबले चिकनपॉक्स ज्यादा तेजी से फैलता है और ज्यादा आम इंफेक्शन है.
  3. मंकीपॉक्स के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमर दर्द, ठंड लगना और अत्यधिक थकावट शामिल होती है. जिसमें से अधिकतर लक्षण चिकनपॉक्स में भी देखने को मिलते हैं. मगर मंकीपॉक्स में होने वाली गले की लिंफ नोड्स में सूजन एक ऐसा लक्षण है, जिसके आधार पर भेद आसानी से कर सकते हैं.
  4. मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण दिखने में 7 से 14 दिन लग सकते हैं. लेकिन वहीं, चिकनपॉक्स से संक्रमित होने बाद लक्षण दिखने में 16 दिन तक लग सकते हैं.
  5. मंकीपॉक्स के कारण भी शरीर पर चिकनपॉक्स की तरह रैशेज पड़ सकते हैं. लेकिन मंकीपॉक्स में बुखार आने के 1 से 3 दिन बाद यह रैशेज आने शुरू होते हैं.
  6. मंकीपॉक्स के लक्षण 2 से 4 हफ्तों तक परेशान कर सकते हैं, लेकिन चिकनपॉक्स के लक्षण 7 दिन में हल्के होने लगते हैं और कुल 2 हफ्ते तक रह सकते हैं.
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल