चंदौली में किसानों के लिए वरदान साबित होगा अनुसंधान केंद्र: केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय
अमिय पाण्डेय ,
Jul 30, 2022, 20:43 pm IST
Keywords: Dr Mahendra Nath Pandey MP Mahendra Nath Pandey डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय सांसद चंदौली महेंद्र नाथ पाण्डेय Sakaldiha PHC Health Center Sakaldiha Chandauli Chandauli News Dr Mahendra Nath Pandey Cabinet Minister सांसद चंदौली महेंद्र नाथ पाण्डेय स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा Chandauli News UP Visit MNP Agriculture MLA Sushil Singh BJP MLA Vidhayak Saiyadraja Saiyadraja News
चंदौली: इंडो इजराइल तकनीक के आधार पर माधोपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।यह अनुसंधान केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित होगा।किसान अपनी आय को दुगना कर सकते है।उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व सांसद ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय ने शनिवार को माधोपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र की चिंहित भूमि निरीक्षण के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि माधोपुर के उद्यान विभाग की जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण होना प्रस्तावित है।इस अनुसंधान केंद्र से कम जगह पर अधिक से अधिक सब्जी उगा सकते है।इससे किसानों का सब्जी की खेती के माध्यम से आय को दुगना करने का काम होगा.
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित किया जा चुका है।अब बहुत जल्द ही अनुसंधान केंद्र निर्माण का नींव रखा जाएगा। अनुसंधान केंद्र के निर्माण के बाद किसानों को खेती कार्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. इस मौके पर डीएम संजीव सिंह,सीडीओ अजितेंद्र नारायण,नायब तहसीलदार रवि रंजन,सीओ अनिरुद्ध सिंह, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,उद्यान इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी हरिबंश उपाध्याय,राजेश तिवारी,मनीष कुमार,शादाब खान,जितेंद्र पांडेय,परमानन्द सिंह,विजय जायसवाल,अमित अग्रहरि 'डाली,केएन पांडेय,चौथी राम,श्रीराम चौबे,अनिल श्रीवास्तव,सतीश तिवारी आदि रहे. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|