चंदौली: डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री ने राजनाथ सिंह व डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय से की मुलाकात
अमिय पाण्डेय ,
Jun 29, 2022, 19:18 pm IST
Keywords: DDVA Chandauli Chandauli Court Chandauli News UttarPradesh Chandauli डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय
चंदौली: डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल पूर्व महामंत्री जन्मेजय सिंह के नेतृत्व में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं चंदौली सांसद भारी उधोग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय से मिला। पूर्व महामंत्री ने बताया कि अधिवक्ताओं की मूलभूत समस्याओं को रखा गया जिसमें वाहन पार्किंग स्टैंड, दीवानी न्यायालय भूमि पर निर्माण, कचहरी परिसर में सड़क की मरम्मत, शुद्ध पेयजल, अधिवक्ता सुरक्षा संबंधी मसलों पर वार्ता हुई जिसपर उन्होंने समस्याओं को सुना और उसका त्वरित समाधान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूर्व महामंत्री की सराहना की और देश के गृहमंत्री, भारी उधोग मंत्री का आभार प्रकट किया। आभार प्रकट करने वालो में विद्याचरण सिंह,अनिल कुमार सिंह,राजेंद्र प्रसाद पाठक,राजेश मिश्रा,रीमा भारती,योगेंद्र सिंह,उज्जवल श्रीवास्तव रहें।सभा का सञ्चालन महामंत्री शमशुद्दीन ने किया।
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|