![]() |
![]() |
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने फूंकीं ट्रेनें, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 17, 2022, 17:06 pm IST
Keywords: Agneepath Scheme नरेंद्र मोदी सरकार अग्निपथ योजना Agneepath Yojana Railways
![]() नरेंद्र मोदी सरकार की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में बवाल जारी है. कई राज्यों में ट्रेनों में भी आग लगा दी गई और नारेबाजी भी हुई. इस बीच दिल्ली में अग्निपथ योजना के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा) के प्रदर्शन के मद्देनजर आईटीओ और धांसा मेट्रो स्टेशन के सारे दरवाजों को शुक्रवार को बंद कर दिया गया. आइसा सदस्यों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ भी प्रदर्शन किया. डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, 'आईटीओ और धांसा मेट्रो स्टेशन के सभी दरवाजे बंद हैं.' डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली गेट और जामा मस्जिद सहित कुछ अन्य मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट भी कुछ समय के लिए बंद किए गए. हालांकि बाद में सभी स्टेशनों के दरवाजे खोल दिए गए. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|