वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही, वित्त मंत्री ने ऐसी 400 नई ट्रेनों का किया ऐलान
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 01, 2022, 13:16 pm IST
Keywords: Vande Bharat Express Budget 2022 Niramala Sitharaman Finance Minister वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Budget 2022 वित्त मंत्री
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री संसद में अपने बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. अपने बजट भाषण के तहत वित्त मंत्री ने कहा कि 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी.
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी. अगले 3 वर्षों के दौरान 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे. इसके साथ ही मेट्रो सिस्टम के निर्माण के लिए नवीन तरीकों का कार्यान्वयन भी किया जाएगा. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|