चंदौली में बीजेपी नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने हज़ारों दिव्यांग जनों को किया कंबल वितरण

अमिय पाण्डेय , Dec 25, 2021, 16:59 pm IST
Keywords: Sakaldiha Vidhansabha   Sakaldiha News   Sakaldiha Chandauli   Maxwell Medical Science Institute   Dr Kn Pandey   डॉ कृष्णानंद पाण्डेय  
फ़ॉन्ट साइज :
चंदौली में बीजेपी नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने हज़ारों दिव्यांग जनों को किया कंबल वितरण
चंदौली: जिला मुख्यालय स्थित मैक्स वेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय फौजी रहे.
 
इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्त्व में आगे बढ़ रहा है मोदी जी व योगी जी की सरकार ने दिव्यांग जनों के लिए पेंशन की योजना व कौशल विकास योजना के अंतर्गत शिक्षा देने की व्यवस्था भारत मे दिव्यांग आगे बढ़ रहा है दिव्यांग जनों का भारत मे अहम योगदान है भारत मे दिव्यांग जनों ने अत्यधिक गोल्ड मेडल लाकर इसे प्रमाणित कर दिया है कि दिव्यांग कितना महत्व है.
 
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है यह कार्यक्रम पूरे विधानसभा सकलडीहा व जनपद चन्दौली में निरंतर जारी रहेगा.
 
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जैनेन्द्र राम ,सत्यप्रकाश गुप्ता,मदन मोहन वर्मा,संतोष पाण्डेय, सारिका दुबे, विनोद उपाध्याय, सुनील केशरी,राजकुमार कश्यप, सर्वजीत मिश्रा ,अखिलेश मिश्रा,अखिलेश मिश्रा,अवध बिहारी शुक्ला, ओमकार नाथ सिंह पटेल ,अखिलेश राजभर,एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल