Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई भाजपा ने विकास की किरण: डॉ. के एन पाण्डेय

अमिय पाण्डेय , Nov 30, 2021, 17:52 pm IST
Keywords: चहनियां विकास खंड   Chahniya   Chahniya Division   BJP Chandauli   BJP News   डॉ. के एन पाण्डेय   
फ़ॉन्ट साइज :
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई भाजपा ने विकास की किरण: डॉ. के एन पाण्डेय
चंदौली: चहनियां विकास खंड के चकरा गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने शासन द्वारा संचालित योजनाओ व उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक ग्रामीणों के बीच मे रखा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय को ग्रामीणों द्वारा सम्मानित भी किया गया ।जनचौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने विभिन्न योजना चलाकर सभी वर्गों को लाभांवित किया है.



गरीब ,किसान ,नौजवान को कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया गया है प्रदेश से आराजकता व गुण्डा गर्दी पूरी तरह से समाप्त हो गई ।उन्होंने किसान सम्मान निधि ,महिला सुरक्षा व प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी लाखो नौकरियों का जिक्र करते हुए संचालित योजनाओं उपलब्धियों की जानकारी दी ।साथ ही लोगो की समस्या सुन सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण हेतु वार्ता किया.

इसके पूर्व ग्रामीणों ने भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय को माल्यार्पण करके सम्मानित किया ।भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई ,देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया.
 
इस मौके पर बालदास महाराज,कन्हैया यादव,हरेंद्र यादव,तेजबहादुर यादव,हंसराज यादव,शशिकांत यादव,पंकज सिंह,विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा,अखिलेश मिश्रा, सर्वजीत मिश्रा,अरुण सिंह,सतेंद्र चौहान व इत्यादि लोग रहे.
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल