मंडल रेल प्रबंधक मालदा यतेंद्र कुमार ने राजभाषा पखवाड़ा 2021 का दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन

मंडल रेल प्रबंधक मालदा यतेंद्र कुमार ने राजभाषा पखवाड़ा 2021 का दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक यतेंद्र कुमार के द्वारा राजभाषा पखवाड़ा 2021 का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष भी यह आयोजन दिनांक 14 सितंबर 2021 से 28 सितंबर 2021 तक किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मालदा मंडल के सभी शाखा अधिकारी वह कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा राजभाषा संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मालदा का हिंदी दिवस के अवसर पर संदेश का भी विमोचन मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक व अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल श्री सुजीत कुमार वह अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही.

राजभाषा पखवाड़ा के दौरान राजभाषा विभाग के द्वारा कुल 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन कार्मिकों में हिंदी के  प्रचार प्रसार के उद्देश्य से किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में तीन प्रतियोगिताएं ऑफलाइन आयोजित की जाएगी जबकि अन्य पांच प्रतियोगिताएं जिनमें कविता लेखन प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता वर्तनी प्रतियोगिता, कहानी पूरी करो प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा.

सफल प्रतिभागियों को वार्षिक राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह में राजभाषा विभाग के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अन्य यात्रा & स्थान लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल