Chandauli: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होगी अब मुहैया, सांसद जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा को लिया गोद

Chandauli: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होगी अब मुहैया, सांसद जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा को लिया गोद
चंदौली: देश के कैबिनेट केंद्रीय मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार एवं चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय का एक दिवसीय दौरा सम्पन्न हुआ। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग का सीसी रोड के लिए शिलान्यास  मंत्री जी द्वारा किया गया.
 
सांसद चंदौली महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा अस्पताल के जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, दवाई स्टोर, आइसोलेशन वार्ड, कोविड कक्ष सहित अन्य का जायजा लेकर चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकत्री से बातचीत करते हुए कहा कि आशा बहुओं के कार्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बेहद प्रसन्न है। औऱ बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधा आम जनता को उपलब्ध हो इस दिशा में बेहतर कार्य किया जाय.

 
 
उन्होंने  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र को आज गोद हमारे द्वारा लिया गया। इसको अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए आस-पास के साथ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर मिले इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए आज गोद लेकर शुभारंभ किया गया है।केंद्रीय मंत्री जी दो हाई मास्ट सोलर पैनल देने की घोषणा की। इसके अलावा  माड्यूलर ओ0टी0 एवं लेबर रूम के लिए 20 लाख व एमसीएच विंग की स्थापना के लिए 200 लाख, ऑक्सीजन प्लांट 200 LPM व आक्सीजन पाइप लाइन के लिए 70 लाख, बी0पी0एम0यू0 हेतु कार्यालय के लिए 20 लाख, सोलर पैनल 10 केवीए 8 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए तीन लाख, कैटल कैचर के लिए एक लाख सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए धनराशी देने की घोषणा की। 
 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विश्वस्तरीय सुविधाओं को अपने देश में उपलब्ध कराने के लिए बेहतर कार्य प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है ।उन्होंने जनपद के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि महामारी की अगली लहर अत्यंत भयावह है। कोरोना वायरस अदृश्य होकर वार करता है इसके लिए सभी लोगों को मास्क, सामाजिक दूरी के साथ-साथ शासन के द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन शत-प्रतिशत करना है। सावधानी बरतते हुए कोरोना महामारी को परास्त किया जा सकता है। 
    
 डॉ पाण्डेय ने कहा कि आम जनता में चिकित्सकों की भूमिका अहम होती है इसके लिए सरकारी चिकित्सक मरीजों का बेहतर इलाज प्राथमिकता के आधार पर करें, ताकि सरकारी तंत्र पर आम जनता का विश्वास बना रहे। जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा होगा लैस इसके लिए बेहतर कार्य किया जाएगा। सांसद जी ने सहयोगियों से प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपील की। 
 
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कोविड टीका लगाना अत्यंत जरूरी है सभी लोग अपने परिवार के लोगों का वैक्सीनेशन कराएं इसके साथ आसपास के लोगों को भी जागरूक करते हुए वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें यह कार्य जनहित में है। 
     
इस दौरान मौजूद जिलाधिकारी चंदौली ने बताया 10 हजार मेडिसिन किट घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है।लोगों की घर घर जाकर जांच किया जा रहा है, इसके अलावा आज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को  मंत्री जी द्वारा गोद लिया गया है। इससे सभी सुविधाएं जब मौजूद हो जाएंगी तो क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी। अंत में जिलाधिकारी ने  मंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो निर्देश दिए गए हैं उसका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा इसके लिए समय-समय पर विजिट कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। 
    
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, विधायक पीडीडीयू नगर साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास अधिकारी सकलडीहा  राम्या आर, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीपी द्विवेदी, अपर चिकित्साधिकारी डॉ डीके सिंह उप जिलाधिकारी सकलडीहा अजय मिश्रा तहसीलदार वंदना मिश्रा, सकलडीहा सामुदायिक अधीक्षक संजय यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधीक्षक रवि कांत राय, योगेंद्र दास,  जिला पंचायत सदस्य सूर्यमणि तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के एन पाण्डेय मंडल, अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री सतीश तिवारी, देवेंद्र दत्त पांडे, पमपम सिंह, विजय गुप्ता, अजीत पाठक, सौरभ सिंह छोटू, लेखाकार विजय कुमार, एडीओ आईएसबी अभिषेक सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह,  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल