कोरोना मृत निराश्रित परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आये: सतीश मिश्र बाबा

जनता जनार्दन संवाददाता , May 05, 2021, 18:57 pm IST
Keywords: Nirbhaya Sena   Oxygen   Oxygen   Corona INDIA   Covid Surge   Corona UP   निर्भया सेना   ऑक्सीजन का पेड़   पीपल  
फ़ॉन्ट साइज :
कोरोना मृत निराश्रित परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आये: सतीश मिश्र बाबा
देश कोरोना महामारी के विषम दौर से गुजर रहा है।पिछले साल से ही देश मे रह रहे बड़ी संख्या में गरीब , मज़दूर और निम्न आय वर्ग के लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। कोरोना महामारी के इस दूसरे फेज में इन परिवारों के कमाने वाले अधिकांशतः कमाऊ सदस्य के असमय मृत्यु से भूखमरी के कगार पर आ गए है जहा इनकी वर्तमान  सहायता नाकाफी है। " उक्त बातों को कहने वाले निर्भया सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र "बाबा" ने देश के प्रधान मंत्री जी को पत्र लिख कर माँग की है कि  " इस महामारी में निराश्रित हुए परिवारों को चिन्हित कर तत्काल पाँच लाख रूपये की आर्थिक सहायता जैसे भी हो,तत्काल पहुँचायी  जाय ताकि महामारी का दौर खतम होने तक परिवार खाने-कमाने लायक जीवित बच सके।

उन्होंने यह भी माँग की कि  " प्रदेश सरकारें अपने प्रत्येक जिलों में   ' स्वास्थ्य सलाहकार समिति ' का गठन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में करे, जिसकी बैठक प्रति छमाही हो जिसमें उनके जनपद में मनुष्य और पशु को होने वाली गम्भीर बीमारियों से निपटने के दवा-इलाज और संसाधनों पर चर्चा हो ।"
    
सतीश मिश्र "बाबा" ने लोगो का आह्वान करते हुए समाज के लोगो एवं सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि " वातावरण में पर्यावरण और आक्सीजन बनाये रखने के लिए पीपल बृक्ष का रोपण ग्राम,नगर, सड़क, हाइवे तथा अनुपयोगी भू-स्थलों को चिन्हित कर लगाए जाये ताकि धरती पर आक्सीजन का संतुलन बना रहे।"
        
चंदौली जनपद के निर्भया सेना की जिलाध्यक्ष अख्तरी बेगम और उनकी टीम ने भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के  इन माँगो के प्रति जिले के लोगो से सहयोग माँगा है तथा। "पीपल वृक्ष रोपण" अभियान का हिस्सा बनने की प्रार्थना की। 
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल