Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

सरकारी काम-काज में हिंदी का प्रयोग हमारी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी: राजेश कुमार पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक

सरकारी काम-काज में हिंदी का प्रयोग हमारी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी: राजेश कुमार पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक
चंदौली: मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यन्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी शाखाधिकारियो के साथ ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई डीआरएम ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि "  हिंदी राष्ट्रीय एकता की परिचायक है । हिंदी ने भारत की सामासिस संस्कृति को अक्षुण बानाये रखा है तथा देश के नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। "उन्होंने आगे कहा कि " हमे अपने सरकारी काम काज में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए ताकि आज जन को उसकी सूचना और जानकारी उसकी भाषा मे मिल सके।"
 
बैठक के प्रारंभ में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक -2  अतुल कुमार ने अध्यक्ष एवम सभी शाखाधिकारियो का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि  " हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ साथ भारत सरकार की राजभाषा भी है। इसके प्रयोग , प्रचार - प्रसार के लिए हमे हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। हिंदी हमारी मातृ भाषा ही नही राजभाषा भी है ,जिसमे कार्य करने में हमे गर्व की अनुभूति होती है ।भाषा कोई भी हो हमारे भावों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।"
     
बैठक में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र द्वारा विगत समाप्त तिमाही में हिंदी की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की गई एवं रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक कार्यसूची में शामिल मदो पर विस्तृत चर्चा सम्पन्न हुई।    
समीक्षाधीन तिमाही में हिंदी में सर्वाधिक काम काज करने वाले मंडल के रेलवे सुरक्षा बल विभाग को अंतर्विभागीय राजभाषा चल शील्ड प्रदान की गयी जिसे मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ग्रहण ने किया ।
 
बैठक में राकेश रौशन अपर मंडल रेल प्रबंधक -1 के साथ साथ आशीष मिश्र - वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त,. सी.यादव-वरिष्ठ मंडल इंजी.(समन्वयन ), ओ.पी.सिंह यादव -वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी (कवि) ,अजीत कुमार- वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, पाठक-मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजी., प्रशांत कुमार-वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी./कचस्टा,मु.इक़बाल अहमद -वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी,चौधरी - मंडल वित्त प्रबंधक सहित सभी शाखाधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
समिति के बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन  दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल