चंदौली: भाजपा युवा कार्यकर्ता वेद प्रकाश चौबे ने दिया उप मुख्यमंत्री को पत्रक

अमिय पाण्डेय , Mar 09, 2021, 19:10 pm IST
Keywords: PWD   BJP Workers Ved   Ved Chaubey   BJP India   Ved Prakash Chaubey Chandauli  
फ़ॉन्ट साइज :
चंदौली: भाजपा युवा कार्यकर्ता वेद प्रकाश चौबे ने दिया उप मुख्यमंत्री को पत्रक चंदौली: चन्दौली नगर पंचायत के पश्चिमी छोर स्थित विकास भवन से लेकर पूर्वी छोर स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के मध्य लगभग सभी सरकारी महकमे स्थित हैं। इस वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहनों का आवागमन होता है। आबादी क्षेत्र और बाजार में बेतरतीब वाहन पार्किंग होने की वजह से आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में कई बार पत्रों के माध्यम से जिले के आला अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत करा चुका था। पत्रक में एक अन्य विषय भी उल्लिखित है कि लगभग डेढ़ किलोमीटर के NH2 से सटे क्षेत्र में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से दूर दराज से आने वाले नागरिकों को प्रसाधन की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस सम्बंध में भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रकाश चौबे के द्वारा पत्रक के माध्यम से माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सूचित किया गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही का सांत्वना दिया गया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल