Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई

जनता जनार्दन संवाददाता , Mar 08, 2021, 9:46 am IST
Keywords: International Women   Womens Day   International Womens Day   Celibrate Womens Day   President Kovind   
फ़ॉन्ट साइज :
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, ''अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें.''


पीएम
मोदी ने ट्वीट करके कहा है, ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है. कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है.''


मध्य प्रदेश में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की. जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए. महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है.


प्रगति ने कहा है कि किसी भी महिला को कभी खुद को किसी से कम नहीं समझना चाहिए. मैं अपना सारा काम खुद करती हूं. मैं ट्यूशन पढ़ाती हूं और अपना सारा खर्च खुद उठाती हूं. मैं एक शिक्षिका बनना चाहती हूं.

दुनियाभर में हर साल आठ मार्च को बड़े ही धूम धाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है. इस दिन महिलाओं को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं. इस साल की थीम 'वुमेन इन लीडरशिप: अचिविंग एन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड' है.

केन्द्र की तरफ से आज संरक्षित स्मारकों में फ्री एंट्री 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक आदेश में कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में विदेशी और भारतीय सभी महिला आगंतुकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा. एएसआई के तहत केन्द्र द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं. आदेश में कहा गया है, एएसआई के महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केन्द्र द्वारा संरक्षित किसी भी स्मारक में महिला आगंतुकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा.

8 मार्च को महिला दिवस मनाने के पीछे वजह
रूस की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस की मांग को लेकर 1917 में हड़ताल की. हड़ताल फरवरी के आखिरी रविवार को शुरू हुई. यह एक ऐतिहासिक हड़ताल थी और जब रूस के जार ने सत्ता छोड़ी तब वहां की अन्तरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिया.

रूस में महिलाओं को जिस समय वोट का अधिकार प्राप्त हुआ, उस समय रूस में जुलियन कैलेंडर चलन में था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर. इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर है. जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917 की फरवरी का आखिरी रविवार 23 फरवरी को था जबकि ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च थी. इसीलिए 8 मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.






वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल