![]() |
![]() |
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 21, 2021, 18:28 pm IST
Keywords: पेट्रोल डीज़ल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Sonia Gandhi Petrol Diesel Diesel Petrol
![]() दिल्ली: पूरे देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली में आज पेट्रोल 90.58 रुपये प्रति लीटरस और डीजल 80.97 प्रति लीटर मिल रहा है. इस बीच पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. सोनिया गांधी ने अपने पत्र में लिखा, "मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इन बढ़ोतरी को वापस लें और हमारे मध्यम और वेतनभोगी वर्ग, हमारे किसानों और गरीबों और हमारे साथी सैनिकों को लाभ दें." बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|