चंदौली में नही मिला एक भी कोरोना केस, अब भी एक्टिव केस 14

अमिय पाण्डेय , Feb 11, 2021, 20:16 pm IST
Keywords: Corona Vaccine   Covid 19   Chandauli Covid case   Corona Virus  
फ़ॉन्ट साइज :
चंदौली में नही मिला एक भी कोरोना केस, अब भी एक्टिव केस 14 चन्दौली: चंदौली में कोरोना के आज एक भी केस नही मिले है यह राहत की खबर है।और जनपद के लगभग सभी स्वास्थ्य कर्मियों का पहला डोज कोरोना वैक्सीन का कम्पलीट हो गया हैं। अब 15 feb से कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ की प्रक्रिया सम्पन्न होगी.आज 3 व्यक्ति स्वस्थ्य भी हुए है।जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 943 नमूने संग्रहित किये गए है। इस प्रकार जनपद चंदौली में कोरोना वायरस के कुल केस 4871 है।

वहीं अबतक 4791 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। कोरोना वायरस से 66 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जनता जनार्दन मीडिया आपसे अपील करता है कि जब भी घरो से बाहर निकले मास्क का प्रयोग करें व सेनेटाइजर भी इस्तेमाल करें। साथ ही 2 गज की दूरी अब भी जरूरी।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल