![]() |
![]() |
इन तारीखों को होगी सीबीएसई की 10 वीं 12 वीं की परीक्षा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 03, 2021, 9:30 am IST
Keywords: CBSE Date Sheet 2021 CBSE10th 12th Board Exams CBSE Date Released Officially केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 डेटशीट
![]() निशंक ने बताया कि 10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होग.। ये परीक्षाएं 10 जून 2021 तक पूरी की जाएंगी. परिणाम की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक की जाएगी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से शुरू की जाएंगी. सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से भाषा के पेपर के साथ शुरू हो रही है. इसके बाद मुख्य विषय में 6 मई को इंग्लिश का पेपर है. फाइनल पेपर कंप्यूटर एफ्लीकेशन का जो 7 जून को होगा और इसके बाद परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी. सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से इंग्लिश के पेपर से शुरू हो रही है.आखिरी पेपर 11 जून 2021 को है. सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं इस बार दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं. सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10.30 बजे से 01.30 बजे तक चलेगा और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक चलेगा.स्टूडेंट्स को आसंर बुक सुबह की पाली में 10.-10.15 और दो बजे से 2.15 बजे दे दी जाएगी.आंसर बुक देने के बाद 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे. कोरोना वायरस महामारी के कारण विशेष परिस्थितियों में इस बार सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं के लिए 30 फीसदी सिलेबस कम किया है. घटाए गए सिलेबस पर ही बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी. इसके अलावा बोर्ड ने पेपर पैटर्न में भी कुछ अहम बदलाव किए हैं. इस बार की परीक्षा में क्या जोड़ा गया है और क्या हटाया गया है. CBSE की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें. cbse.gov.in |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|