![]() |
![]() |
प्रधानमंत्री मोदी दूसरे चरण में लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा टीका
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 21, 2021, 12:00 pm IST
Keywords: Covaccine modi pm modi covishield
![]() इसके साथ ही जानकारी है कि देश के अन्य बड़े चेहरे भी जैसे गृहमंत्री अमित शाह, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी टीका लगवाएंगे. 50 साल से ऊपर से सभी सांसदों और विधायकों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. दूसरे चरण में सुरक्षा बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा. फिलहाल यह साफ नहीं है कि देश में दूसरा चरण कब से शुरू होगा. देश में फिलहाल कोरोना टीकाकरण का पहला चरण चल रहा है. इस चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है. पहला चरण जोर शोर से लॉन्च होने के बाद भी आम लोगों में वैक्सीन को लेकर डर का माहौल है. इसी डर को दूर करने और लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए अब प्रधानमंत्री समेत अन्य लोग वैक्सीन लगवाएंगे. वैक्सीन को लेकर विपक्ष के निशाने पर थे पीएम पीएम ने नेताओं से कहा था- लाइन तोड़कर ना लगवाएं वैक्सीन |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|