राजवंश इंटर कॉलेज बबुरी में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के लिए शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया

जनता जनार्दन संवाददाता , Jan 09, 2021, 18:13 pm IST
Keywords: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ   शिक्षा समाचार   राजवंश इंटर कॉलेज बबुरी   Beti Bachao Beti Padhao   Rajvansh Inter Collage Baburi  
फ़ॉन्ट साइज :
राजवंश इंटर कॉलेज बबुरी में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के लिए शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया
Varanasi: राजवंश इंटर कॉलेज बबुरी (डवक) में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण एवं राजवंश इंटर कॉलेज बबुरी (डवक) की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इससे पूर्व आयोजित स्कूल में कार्यकर्ताओं को समारोहपूर्वक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई.


इसके साथ ही समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव सहन नहीं करने, महिलाओं का सम्मान करने, बालक-बालिकाओं को समान शिक्षा के लिए प्रेरित करने, समाज में दहेज प्रथा, कन्याभ्रूण हत्या जैसी बुराईयों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने आदि की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर दारा सिंह प्रधानाचार्य,मुलायम सिंह यादव,सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक,श्शमशेर बहादुर सिंह प्रबंधक, बाबूलाल, अनुपमा देवी प्रवक्ता, प्रमिला देवी प्रवक्ता , राम अनुज सिंह मौर्य प्रबंधक राजवंश कॉलेज रामनगर  वाराणसी दारा सिंह प्रधानाचार्य राजवंश इंटर कॉलेज बबुरी (डवक) ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सोच बदले जाने की जरूरत है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया.
अन्य शिक्षा लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल