![]() |
![]() |
चंदौली: माँ खण्डवारी ग्रुप चहनियां के डायरेक्टर डा.आशुतोष सिंह बने, प्रदेश युवा कांग्रेस के संयुक्त सचिव
अमिय पाण्डेय ,
Dec 25, 2020, 18:00 pm IST
Keywords: Congress Party Ashutosh Singh Khandwari Group Dr Ashutosh Singh Join Congress Congress India Congress Party Chandauli कांग्रेस चन्दौली डॉ आशुतोष सिंह खण्डवारी ग्रुप डॉ आशुतोष सिंह खण्डवारी डॉ आशुतोष सिंह कांग्रेस नेता
![]() चंदौली: माँ खंडवारी ग्रुप महाविद्यालय चहनिया के डायरेक्टर डा० आशुतोष सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का संयुक्त सचिव बनाया गया है उनके सचिव बनने के साथ ही चंदौली के लोगो का सीधा जुड़ाव कांग्रेस पार्टी के तरफ हो गया है डॉ आशुतोष सिंह उत्कृष्ट शिक्षण संसथान के सफल डायरेक्टर है उनके संयुक्त सचिव बनाये जाने पर जिले भर के कांग्रेसियो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया व भविष्य में उनके मार्गदर्शन पर युवा चलने का भी कार्य करेगे. युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बीनीत कम्बोज, तनु यादव व पूर्वी यूपी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय द्वारा पिछले गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खंडवारी महाविद्यालय के डायरेक्टर व स्थानीय निवासी डा० आशुतोष सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का संयुक्त सचिव नामित किया गया है। जिसकी जानकारी मिलते ही जिले के कांग्रेसी खुशी से झूम उठे और शुक्रवार को नव नियुक्त संयुक्त सचिव का माल्यार्पण करके एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया.
इस दौरान डा० आशुतोष ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूगॉ।प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव देवेन्द्र सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अवनीश सिंह, ध्रुव मिश्र, कुलदीप वर्मा, राजकिशोर सिंह, रामजी गुप्ता, राहुल यादव, शिवशंकर पाण्डेय, राहुल सिंह, प्रदीप तिवारी, मधु राय, गीता सिंह,रामानंद यादव, नारायण मूर्ति ओझा, शशिनाथ उपाध्याय आदि रहे. |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|